{"_id":"633cd4ec76c9b9117371096b","slug":"heart-attack-doctor-is-teaching-how-to-give-cpr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heart Attack : कार्डियक अरेस्ट से जान बचाएगा चिकित्सकों का विशेष अभियान, सीएसआई सिखा रही, कैसे दें सीपीआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heart Attack : कार्डियक अरेस्ट से जान बचाएगा चिकित्सकों का विशेष अभियान, सीएसआई सिखा रही, कैसे दें सीपीआर
Wed, 05 Oct 2022 06:20 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:20 AM IST
सार
भारत के 5,000 हृदय रोग चिकित्सकों की कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
CPR
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 3 दिन में अचानक माैत के कई मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में दो बातें समान हैं। सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और सभी की मौत अचानक आए हार्ट अटैक से हुई। इसे लेकर कई बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन
अचानक हार्ट अटैक बढ़ने के दावे भी किए जा रहे हैं लेकिन चिकित्सकों के अनुसार, इन सडन कार्डियक डेथ (एससीडी) को सीपीआर देकर कम किया जा सकता है। खासतौर से युवाओं की जान सीपीआर के जरिये बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
भारत के 5,000 हृदय रोग चिकित्सकों की कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें प्रशिक्षण व ऑनलाइन माध्यमों से सीपीआर यानी कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) सीखने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए दो अभियान सीपीआर जागरूकता
सोसाइटी पूरे देश में प्रशिक्षण शुरू कर रही है। शैक्षिक संस्थाओं, मॉल, रिहायशी सोसाइटियों, पुलिस स्टेशन, डाकघर आदि में प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहे हैं।
स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा
इस अभियान में स्कूलों और ऑनलाइन माध्यम से भी सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसे लेने पर बैज दिया जाता है और सोसाइटी के विशेष सर्टिफाइड कोर्स भी करवाए जाते हैं।
भीड़ से बचाएं मरीज को
सोसाइटी के महासचिव डॉ. देबब्रत रॉय ने बताया कि एससीडी की वजह से अगर कोई मरीज गिरता है तो उसे बचाने के लिए सिर्फ ढाई मिनट हमारे पास होते हैं। उसे तुरंत सीपीआर देना चाहिए। उसके पास भीड़ नहीं लगानी चाहिए। उसके मुंह पर पानी मारते हुए जगाने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे प्रयास से किसी की जान बच सकती है तो सीपीआर न जानने की अज्ञानता इसमें बाधा नहीं बननी चाहिए।
- मुंबई में गरबा खेल रहे 35 साल के मनीष जैन अचानक गिर पड़े और मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जा रहे 65 साल के पिता नरपत जैन भी सदमा न सह पाए, उनकी भी मौत हो गई।
- गुजरात के आणंद में 21 साल के रमेशभाई गरबा करते हुए गिर गए। अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो जाने की बात कही।
- यूपी के फतेहपुर में एक गांव में रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे 50 साल के रामस्वरूप अभिनय करते हुए अचानक गिरे। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह भी फिर कभी नहीं उठे।
- यूपी के अयोध्या में सीता हरण के दृश्य का मंचन कर रहे रावण बने 50 साल के पति राम ने अचानक अपना सीना पकड़ा और गिर गए। वह भी इसके बाद कभी नहीं उठे।
- ओड़िया के जाने-माने गायक मुरली मोहापात्रा ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा के दौरान स्टेज पर गा रहे थे। 59 साल के मुरली अचानक गिरे और मौत हो गई।