फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health: PepsiCo will not sell chips made in unhealthy oil in India

Health: अस्वास्थ्यकर तेल में बने चिप्स नहीं बेचेगी पेप्सिको, कहा- सूरजमुखी-पामोलीन के मिक्सचर पर चल रहा ट्रॉयल

Fri, 10 May 2024 06:54 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 May 2024 06:54 AM IST
सार

Health: पेस्पिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने लेज चिप्स में पाम तेल और पामोलीन की जगह सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर के इस्तेमाल का ट्रायल एक साल पहले शुरू कर दिया है। आने वाले समय में भारत में भी सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर में पकाए चिप्स का ही इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
Health: PepsiCo will not sell chips made in unhealthy oil in India
Oil - फोटो : istock

विस्तार

पेप्सिको ने भारत में बिकने वाले लेज चिप्स में पाम तेल एवं पामोलीन की जगह सूरजमुखी और पामोलीन के मिक्सचर का ट्रायल शुरू कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला भारत में पैकेज्ड फूड में अस्वास्थकर मानी जानी वाले सस्ती सामग्री के इस्तेमाल पर आलोचना के बाद लिया है। पेप्सिको फिलहाल भारत में लेज ब्रांड नाम से बिकने वाली चिप्स में पाम तेल और पामोलीन के मिक्सचर का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन


आलोचना के बाद पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हमने लेज चिप्स में पाम तेल और पामोलीन की जगह सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर के इस्तेमाल का ट्रायल एक साल पहले शुरू कर दिया है। आने वाले समय में भारत में भी सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर में पकाए चिप्स का ही इस्तेमाल होगा। साथ ही कहा, हम भारत में अपने स्नैक्स में नमक की मात्रा को 1.3 मिलीग्राम सोडियम प्रति कैलोरी से भी कम करने पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका में सूरजमुखी और कैनोला तेल का इस्तेमाल...
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख स्नैक्स एवं पेय पदार्थ निर्माता पेप्सिको अमेरिका में अपने लेज चिप्स के लिए सूरजमुखी, मक्का और कैनोला तेल का इस्तेमाल करती है। कंपनी अपने अमेरिकी वेबसाइट पर यह दावा करती है कि हमारे चिप्स ऐसे तेलों में पकाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed