{"_id":"5ffe892c8ebc3e33ad731f2c","slug":"health-ministry-postpones-polio-national-immunization-day-amid-corona-vaccination-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो टीकाकरण अभियान पर कोरोना वैक्सीनेशन का असर, अनिश्चितकाल के लिए टाला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोलियो टीकाकरण अभियान पर कोरोना वैक्सीनेशन का असर, अनिश्चितकाल के लिए टाला गया
Wed, 13 Jan 2021 11:16 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
पोलिया ड्रॉप पीता एक बच्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Facebook/All India Radio News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू होने वाला है, ऐसे में दूसरे अभियानों पर इसका असर पड़ सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलिया से जुड़ा अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो की दवा दी जाती है।
विज्ञापन
भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के बाद इस कार्यक्रम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि अब ये कार्यक्रम आगे कब होगा।
विज्ञापन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि कोरोना टीकाकरण का अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा लेकिन इसके साथ दूसरे टीकाकरण का काम चलता रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण के दूसरे कार्यक्रम चलाए जाते हैं, वो आगे भी चलते रहेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी चलेगा।