{"_id":"5e762b138ebc3e6faa49e766","slug":"health-ministry-lav-agarwal-joint-secretary-briefing-about-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह, सिर्फ फैशन के लिए कोरोना की जांच न कराएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह, सिर्फ फैशन के लिए कोरोना की जांच न कराएं
Sat, 21 Mar 2020 08:26 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से निपटने के लिए कड़ी तैयारियों में जुटे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को देशवासियों से आग्रह किया है कि सिर्फ फैशन के लिए या फिर अपना शक खत्म कर विश्वास बढ़ाने के लिए संक्रमण की जांच न कराएं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि यह समझना बेहद अहम है कि टेस्टिंग तय प्रोटोकॉल के तहत ही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में अभी 111 लैब काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देश में शनिवार को 65 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 1,000 स्थानों पर गहन देखभाल प्रबंधन पर प्रशिक्षण आयोजित किए। मंत्रालय ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया के लिए 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन
लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस जांच के लिए दिशानिर्देशों में बदलाव किए गए हैं। सीधे संपर्क में आने या ज्यादा जोखिम वाले लोगों के संपर्क में आने के 5 से 14 दिनों के बीच जांच की जानी चाहिए।
निजी लैब के लिए भी जारी हो सकते हैं दिशानिर्देश
लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार कोविड-19 जांच के लिए फीस, नमूना संग्रह पर निजी प्रयोगशालाओं के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मास्क, सैनेटाइजर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। राज्यों से डियोड्रेंट निर्माताओं को सैनेटाइजर के उत्पादन की अनुमति देने को कहा गया है।
मास्क पहनना सभी के लिए जरूरी नहीं
एक अधिकारी ने कहा कि इन सामानों की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर खरीदारी करने से बचना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि मास्क के बारे में बहुत सी गलत सूचना है, हर किसी को इन्हें पहनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बहुत जरूरी है।
भारतीय छात्र रोम से भारत के लिए रवाना होंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 262 लोग, ज्यादातर छात्र, शनिवार को रोम से भारत के लिए रवाना होंगे। भारत सरकार अब तक 1700 से अधिक भारतीयों को विदेशों से लेकर आई है। उन्होंने कहा, 'आज तक हमने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 7,000 से अधिक लोगों का पता लगाया है। अगर हमें सामुदायिक संक्रमण के मामले मिलते हैं, तो हम लोगों को जानकारी देंगे।'