फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry has said that those travelling to hill stations are not following Covid appropriate behaviour

कोरोना: केंद्र ने दिखाई लापरवाही की तस्वीर, कहा- बेपरवाह होकर घूमना बंद करें लोग नहीं तो फिर लगेगा लॉकडाउन

Tue, 06 Jul 2021 09:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को चेताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, लोग अगर सावधानी नहीं बरतेंगे और कोरोना सम्मत व्यवहार का पालन नहीं करेंगे तो छूट खत्म कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Health Ministry has said that those travelling to hill stations are not following Covid appropriate behaviour
हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगह कोरोना नियमों का उल्लंघन - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के बाद मामले कम होते ही लोग लापरवाह होकर घूमने निकल पड़े हैं। शिमला, मनाली और मुंबई के दादर मार्केट की तस्वीरें इस लापरवाही की कहानी बखूबी बयान कर रही हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने मंगलवार को चेताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, लोग अगर सावधानी नहीं बरतेंगे और कोरोना सम्मत व्यवहार का पालन नहीं करेंगे तो छूट खत्म कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा, अगर लोगों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया तो हालात बिगड़ सकते हैं। संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं। एक ऑनलाइन सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 87 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। 69 फीसदी लोगों ने माना कि वे मास्क का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 83 फीसदी ने यह भी स्वीकार किया कि यात्रा के दौरान नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन


नौ एशियाई शेरों में मिला डेल्टा, दो की मौत 
चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क में नौ एशियाई शेरों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें से दो शेरों की मौत भी हो चुकी है। नीला और पथबनाथन नामक शेर-शेरनी की मौत बीते 3 और 16 जून को हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अलर्ट: छह और जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी पार 
बीते एक सप्ताह में छह और जिलों की पहचान हुई है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से भी अधिक पहुंच गई है। सबसे अधिक संक्रमण दर वाले जिलों की कुल संख्या 77 हो गई। 29 जून तक देश के 71 जिलों में रोजाना 10 फीसदी से अधिक मामले मिल रहे थे। मंत्रालय को आशंका है कि इन जिलों का असर कहीं देश के दूसरे राज्य या जिले पर न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed