फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister Mandaviya to review Covid situation vaccination drive Tuesday

Covid-19: कोविड की स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे मंडाविया, बैठक में शामिल होंगे शीर्ष अधिकारी

Mon, 17 Oct 2022 10:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 10:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी और अधिक कोविड टीके नहीं खरीदने का फैसला किया है। करीब 1.8 करोड़ खुराक अभी भी केंद्र और राज्यों सरकारों के पास उपलब्ध हैं और यह स्टॉक करीब छह महीने तक टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
Health Minister Mandaviya to review Covid situation vaccination drive Tuesday
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मंगलवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति और चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने रविवार को कहा कि मंत्री कोविड-19 प्रोटोकॉल की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस. गोखले, भारतीय चिकित्सा अनुसंदान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशकर राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी.के. पॉल और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष एन.के. अरोड़ा सहित शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी और अधिक कोविड टीके नहीं खरीदने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, करीब 1.8 करोड़ खुराक अभी भी केंद्र और राज्यों सरकारों के पास उपलब्ध हैं और यह स्टॉक करीब छह महीने तक टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त है, क्योंकि कोविड के मामलों में गिरावट आने के कारण लोग कम टीकाकरण  कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत की 98 फीसदी वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है, जबकि 92 फीसदी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। 


इसके अलावा 15 से 18 वर्ष की आयु के 83.7 फीसदी किशोरों को पहली खुराक के साथ टीका लगाया गया है। जबकि 72 फीसदी को पहली और दूसरी दोनों खुराक मिली हैं। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 3 जनवरी को शुरू किया गया था। वहीं 12-14 आयु वर्ग में 87.3 फीसदी को पहली खुराद दी गई है, जबकि 68.1 फीसदी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed