फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health infrastructure got massive boost under PM Modi's leadership: Shah

Maharashtra: गृह मंत्री शाह बोले- मोदी सरकार में 1.35 लाख करोड़ हुआ स्वास्थ्य बजट, 23 एम्स को मिली मंजूरी

Mon, 26 May 2025 02:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 May 2025 02:34 PM IST
सार

Maharashtra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागपुर में ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि अब 60 करोड़ गरीबों को हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और देश में 23 एम्स स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन
Health infrastructure got massive boost under PM Modi's leadership: Shah
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : X @AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को जबरदस्त मजबूती मिली है। उन्होंने सरकार के प्रयासों में निजी संस्थानों के योगदान की भी सराहना की। शाह नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वास्ति निवास’ की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। स्वास्ति निवास कैंसर मरीजों और उनके देखभाल करने वालों के लिए सुविधा प्रदान करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मोदी सरकार के तहत 60 करोड़ गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है। शाह ने कहा, आज देश में 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि आजादी के बाद से 2014 तक केवल 7 एम्स बने थे। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था, जबकि अब मोदी सरकार में यह 1.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक: भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेगी सरकार, विपक्षी पार्टी ने कहा- यह आपातकाल का दूसरा अध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से कैंसर संस्थान परिसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधा स्थापित करने में पूरा सहयोग मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश का सबसे अच्छा कैंसर उपचार केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर का उपचार लंबा चलता है और मरीजों व उनके परिवारों को बहुत पीड़ा होती है। जो लोग खुद उस दर्द को महसूस करते हैं, वही समाज के लिए सेवा की भावना से काम करते हैं। 

 
गृह मंत्री शाह ने काह, अच्छी नीयत से किए गए कामों का समाज को फायदा मिलता है। सरकार और निजी संस्थानों की पहल दोनों मददगार होती हैं। शाह ने कहा कि 2012 में फडणवीस ने इस कैंसर संस्थान की परिकल्पना की थी और आज वह दो बार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 

शाह ने राष्ट्रीय कैंसर में कैंसर मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए बन रहे रिहायशी परिसर 'स्वस्ति निवास' की आधारशिला रखी। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार रात तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर नागपुर पहुंचे। वह आज ही नांदेड़ और मुंबई का भी दौरा करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed