फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health expert says, nationwide sero survey will help in preparing strategy on covid vaccination and lockdown

कोविड-19: विशेषज्ञ ने कहा- देशव्यापी सीरो सर्वे से टीकाकरण, लॉकडाउन पर रणनीति तैयार करने में मिलेगी मदद

Mon, 14 Jun 2021 03:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 03:37 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सीरो सर्वे से किसी खास इलाके के लिए विशेष रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है और इससे संक्रमण दर को कम किया जा सकता है। सीरो सर्वे की मुख्य भूमिका संक्रमण के वास्तविक भार को जानना है।

विज्ञापन
Health expert says, nationwide sero survey will help in preparing strategy on covid vaccination and lockdown
corona vaccination - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड-19 से जुड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञ का मानना है कि देशव्यापी कोरोना वायरस सीरोलॉजिकल सर्वे लाभप्रद होगा। इससे कोविड टीकाकरण, लॉकडाउन लगाने, सही वायरल लोड जानने में मदद मिलेगी। सीरो सर्वे से किसी खास स्थान या जगह में जनसंख्या में संक्रमण के ट्रेंड को जानने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में देशव्यापी चौथे सीरो सर्वे का एलान किया है। एम्स के मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने कहा कि ज्यादातर कोविड-19 मरीज बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले हैं। इन लोगों ने हो सकता है कि कोई जांच या मेडिकल मदद न ली हो। इसलिए ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या हो सकती है जो संक्रमित हुए हो लेकिन अपनी स्थिति से अवगत न हों।
विज्ञापन


सीरो सर्वे की मुख्य भूमिका संक्रमण के वास्तविक भार को जानना है। विशेषज्ञों के अनुसार, सीरो सर्वे से किसी खास इलाके के लिए विशेष रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है और इससे संक्रमण दर को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. निश्चल ने कहा कि कोई भी इस तरह के सर्वे के आधार पर रणनीति तय कर सकता है। इसके जरिए लोगों को उस इलाके में टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है और उस इलाके में टीकाकरण रणनीति को हम मजबूत कर सकते हैं। साथ ही यदि किसी खास इलाके में संक्रमण फैलता है तो उस इलाके में माइक्रो लॉकडाउन लगाकर अन्य लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। आईसीएमआर ने इसी महीने से देशव्यापी सीरो सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed