फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   head constable in Jaipur lost his breath while competing in a race for promotion

पदोन्नति के लिए दौड़ लगा रहा था सिपाही, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sat, 16 Jun 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
head constable in Jaipur lost his breath while competing in a race for promotion

राजस्थान के जयपुर में पुलिस पदोन्नति परीक्षा में दौड़ते वक्त हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शर्मा (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा की दौड़ शहर के आमेर रोड पर आयोजित करवाई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही साथी पुलिसकर्मी समेत पुलिस कमिश्नर और अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल सुनील इस समय में एडिशनल डीसीपी क्राइम एंव विजिलेंस के ऑफिस में तैनात थे। गुरुवार को एएसआई की लिखित परीक्षा का परिणाम भी आ चुका था। इसके बाद उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गई और अगले दिन शुक्रवार सुबह शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में करीब 15 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। जैसे ही कांस्टेबल सुनील दौड़ खत्म करने के बाद रुके तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचेत होकर गिर पड़े। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।


वहां मौजूद अन्य पुलिस वालों का कहना है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के वक्त वहां एंबुलेंस का इंतजाम नहीं था। हालांकि वहां कुछ डॉक्टर मौजूद थे। सुशील की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें पुलिस की गाड़ी से एसएमएस अस्पताल तक पहुंचाया गया। उस वक्त उनके साथ डॉक्टर भी मौजूद थे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed