फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   He 's referring to the suppression of Blochon Pak

मोदी के जिक्र के बाद बलोचों का दमन कर रहा पाक

Sat, 10 Sep 2016 08:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 10 Sep 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
 He 's referring to the suppression of Blochon Pak
पीएम मोदी - फोटो : ANI

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब उसने बलूचिस्तान के लोगों की आवाज को दबाने और उनको कुचलने के लिए नए सिरे से बर्बर सैन्य कार्रवाई शुरू की है। बलोच राजनीतिक संगठन के एक कार्यकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बलूचिस्तान में अत्याचार का मुद्दा उठाने के बाद पाक ने बलोचों के खिलाफ नए सिर से सैन्य अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


बलोच नेताओं ने बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने के लिए मोदी की जमकर तारीफ की थी। पाकिस्तानी सुरक्षा बल अभियान चलाकर बलूचिस्तान की जनता पर हमले कर रहे हैं और उनका अपहरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बलोच रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि अब्दुल नवाज बुग्ती ने बलूचिस्तान में पाक की ओर से किए जा रहे घोर मानवाधिकार उल्लंघन और अत्याचार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फौरन जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को बताया कि अशांत बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले के कई हिस्सों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हमला किया। साथ ही कई बलोच नागरिकों का अपहरण कर लिया।

अब्दुल ने एक वीडियो संदेश में बताया कि बलोच आबादी वाले डेरा बुग्ती जिले के कई हिस्सों में पाक सुरक्षा बलों ने धावा बोला और एक ही परिवार के महिलाओं एवं बच्चों समेत 19 से ज्यादा बलोचों का अपहरण कर लिया। 

भूख से तड़प रहे बच्चे और महिलाएं

 He 's referring to the suppression of Blochon Pak
बलोच

भूख से तड़प रहे बच्चे और महिलाएं
अब्दुल नवाज बुग्ती ने बताया कि पाक सुरक्षा बलों ने तुरबात इलाके में चार दिन से एक राजनीतिक कार्यकर्ता के घर की घेराबंदी कर रखी है। महिलाएं एवं बच्चे समेत परिवार के सदस्य भूख से तड़प रहे हैं और पाकिस्तानी सुरक्षा बल उनको खाने की चीजें नहीं ले जाने दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल इस तरह के हथकंडे इसलिए अपना रहे हैं, ताकि भूमिगत बलोच नेताओं और राजनीति कार्यकर्ताओं को बाहर आने के लिए मजबूर किया जा सके। पाक सुरक्षा बल बाहर आते ही इन राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपहरण करने और इनकी हत्या करने की फिराक में हैं। 

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगाई गुहार
अब्दुल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलोचों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को उनकी आवाज उठानी चाहिए। अब्दुल ने बलोचों के खिलाफ पाक सुरक्षा बलों की क्रूर कार्रवाई को लेकर कई ट्वीट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed