फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'He is not only from Madhya Pradesh, but also from Chhindwara'; Minister Scindia's jibe in Parliament

Lok Sabha: 'ये मध्यप्रदेश ही नहीं, छिंदवाड़ा से हैं'; मंत्री सिंधिया की इस नेता पर चुटकी से संसद में लगे ठहाके

Wed, 30 Jul 2025 03:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

लोकसभा में अपने मंत्रालय से जुड़े प्रश्नों के जवाब देते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा, 'साइबर अपराधों से निपटने के लिए बनाए गए डिजिटल सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म से बड़ी मदद मिल रही है। इस प्लेटफार्म से 620 संस्थाओं को जोड़ा गया है, जिनमें 570 बैंक और 30 से अधिक पुलिस से जुड़े संस्थान शामिल हैं।'

विज्ञापन
'He is not only from Madhya Pradesh, but also from Chhindwara'; Minister Scindia's jibe in Parliament
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में अपने मंत्रालय से संबंधित प्रश्नों के जवाब दिया। इस दौरान मंत्री सिंधिया ने  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू की बड़े ही चुटीले अंदाज में तारीफ की। इसके बाद पूरे सदन में ठहाके लगे।

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने साइबर अपराधों पर पूरक प्रश्न पूछने वाले छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की तारीफ करते हुए कहा, 'माननीय सांसद को इस विषय की बारीक जानकारी है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आखिर वह मध्य प्रदेश से ही सांसद हैं।' इस पर मंत्री सिंधिया ने चुटीले अंदाज में कहा, 'मध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं।' इस पर कई सांसद हंसने लगे। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ रहा है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उनके पुत्र नकुल नाथ को साहू ने पराजित कर दिया था।
विज्ञापन


सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की ओर से एमपी की गुना लोकसभा सीट से सांसद रहे है। लेकिन वर्ष 2020 में कमलनाथ से सियासी अदावत के चलते अपने कई समर्थक विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में अपने मंत्रालय से जुड़े प्रश्नों के जवाब देते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा, 'साइबर अपराधों से निपटने के लिए बनाए गए डिजिटल सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म से बड़ी मदद मिल रही है। इस प्लेटफार्म से 620 संस्थाओं को जोड़ा गया है, जिनमें 570 बैंक और 30 से अधिक पुलिस से जुड़े संस्थान शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि विदेशों से धोखाधड़ी से संबंधित आने वाली फोन कॉल पर लगाम लगाने में भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी मदद मिल रही है। साइबर अपराधियों की धोखाधड़ी से बैंक भी सतर्क हो जाएं, ऐसी भी व्यवस्था की गई है।


उन्होंने कहा कि सरकार साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के मामले में बहुत गंभीर है और सभी संबंधित विभागों से समन्वय करके साइबर धोखाधड़ी से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।संचार साथी पोर्टल भी साइबर अपराधों को रोकने में बड़ी सहूलियत दे रहा है। धोखाधड़ी के लिए विदेशों से आने वाली एक करोड़ 35 लाख फोन कॉल को ब्लॉक किया गया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आने वाली ऐसी फोन कॉल को रोकने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। ऐसी कॉल उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर दिखाई दे, ऐसे भी उपाय किए गए हैं। सिंधिया ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की सेवायें बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए सरकार की ओर से धन भी मुहैया कराया गया है। बीएसएनएल 4जी से जुड़ी सुविधायें आने वाली हैं और 5जी के लिए भी आगे बढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed