कुमारस्वामी आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्री आर शंकर ने दिखाए तेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार में शनिवार शाम लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों रमेश जारकिहोली (नगर प्रशासन) और आर शंकर (वन एवं पर्यावरण) को हटाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला शाम 5:20 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के 6 विधायकों को मंत्रीपद दिया जा सकता है।
इसी बीच वनमंत्री और प्रांज्यवांता जनता पार्टी के विधायक आर शंकर ने कहा, 'मुझे रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि मुझे कैबिनेट से हटाया जा सकता है। जब उन्होंने मुझे सीएलपी बैठक के लिए नहीं बुलाया तो मुझे अहसास हुआ कि कांग्रेस मुझे धोखा दे रही है। भाजपा ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है लेकिन यदि मुझे कैबिनेट से हटाया जाता है तो मैं इसपर दोबारा सोचूंगा।'
कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने पत्रकारों से कहा, 'जद(एस) और कांग्रेस के गठबंधन वाली कैबिनेट का शनिवार को विस्तार होगा। 34 सदस्यीय वाले मंत्रालय के रिक्त पदों को हमारे 6 विधायक भरने का काम करेंगे।' कैबिनेट में इस समय आठ पद खाली पड़े हैं। जिसमें दो जद(एस) कोटे की और 6 कांग्रेस कोटे की हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सतीश जारकिहोली, एम बी पाटिल, सी एस शिवल्ली, एम टी बी नागराज, ई तुकाराम, पी टी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आर बी थिम्मारपुर को मंत्री बनाया जाएगा। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नामों को मंजूरी दिये जाने के अगले दिन जारी किया गया है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर राव के साथ बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी थी। हालांकि, कांग्रेस की सत्ता साझीदार जद(एस) इस कैबिनेट विस्तार का हिस्सा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक वह संक्रांति के बाद अपने हिस्से के नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।
इसी बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बेलगावी में पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी के मुखिया एचडी देवेगौड़ा इस बात का निर्णय लेंगे कि खाली पड़े पदों को भरने के लिए किन दो विधायकों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा, 'हमें दो शेष कैबिनेट पदों के लिए अपने सदस्यों का चयन करने में कोई समस्या नहीं है।'
State Minister & Karnataka Prajnyavantha Janatha Party MLA, R Shankar: I'm getting reports I'll be dropped from cabinet. When they didn't call me for CLP meeting I realised that Congress is ditching me. BJP hasn't contacted me yet, but if I'm dropped from cabinet I'll rethink. pic.twitter.com/IjxnjE40EP
— ANI (@ANI) December 22, 2018