{"_id":"627e98100ba54a3ade7d64c7","slug":"hd-kumaraswamy-says-i-am-phoenix-that-deve-gowda-had-said-would-rise-from-the-ashes-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कुमारस्वामी ने 2023 चुनाव के लिए शुरू किया अभियान, बोले- मैं वो फीनिक्स हूं जिसका जिक्र देवगौड़ा ने किया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कुमारस्वामी ने 2023 चुनाव के लिए शुरू किया अभियान, बोले- मैं वो फीनिक्स हूं जिसका जिक्र देवगौड़ा ने किया था
Fri, 13 May 2022 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 May 2022 11:10 PM IST
सार
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि यह रैली हमारी पार्टी की सत्ता में वापसी की शुरुआत को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
जदएस (जनता दल सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज किया। इस दौरान कुमारस्वामी ने दावा किया कि मैं वह फीनिक्स हूं, जिसकी बात मेरे पिता एचडी देवगौड़ा ने की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में कन्नडिगाओं की सरकार स्थापित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने जदएस के लिए स्वतंत्र रूप से पांच साल के पूरे कार्यकाल के लिए राज्य में सरकार बनाने का अवसर मांगा। कुमारस्वामी ने कहा, 'लगभग 25-26 साल पहले, मेरे पिता ने प्रधानमंत्री खोया था और वापस आए थे। इस उम्र में भी कोई पूर्व प्रधानमंत्री किसानों और राज्य के लोगों के लिए लड़ रहा है।'
विज्ञापन
बेंगलुरु के बाहर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि देवगौड़ा ने बहुत पहले कहा था कि वह एक फीनिक्स की तरह राख से उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वह फीनिक्स कोई और नहीं बल्कि मैं हूं। मैं ईश्वर और लोगों के आशीर्वाद से राज्य में एक फीनिक्स की तरह उभरूंगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन