फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fourth meeting of Governing Council of NITI Aayog begins Chaired by PM Modi

पीएम बोले- बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद करेगी सरकार, चंद्रबाबू-नीतीश ने उठाया विशेष राज्य का मुद्दा

Sun, 17 Jun 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
fourth meeting of Governing Council of NITI Aayog begins Chaired by PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की चौथी गवर्निंग काउंसिल बैठक राजधानी दिल्ली में हुई। इस बैठक में दिल्ली, मणिपुर, गोवा, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायूड ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। वहीं, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने इस मांग का समर्थन करते हुए अपने सूबे के लिए भी इस दर्जे की मांग की है। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान शुरुआती भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, "नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल एक ऐसा मंच है जो ऐतिहासिक परिवर्तन ला सकता है।" 
विज्ञापन


पीएम ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार उन्हें सभी प्रकार की सहायता मुहैया करायेगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल ने टीम इंडिया की तरह काम किया है। प्रधानमंत्री ने जीएसटी लागू करने को इसका प्रमुख उदाहरण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017-18 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चुनौती अब इस विकास दर को दो अंकों तक ले जाने की है, जिसके लिए कई और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि साल 2022 तक एक नए भारत का विजन अब हमारे देश के लोगों का संकल्प है। इस संदर्भ में उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करना, महत्वाकांक्षी जिलों का विकास, आयुष भारत, मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय पोषण मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में जश्न मनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। 


उन्होंने कहा कि आयुष भारत के तहत 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि लगभग 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इसमें हर साल 5 लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना, जन धन योजना और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाएं अधिक वित्तीय समावेश में मदद कर रही हैं। ग्राम स्वराज अभियान योजनाओं को लागू करनेक लिए एक नए मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अब तक महत्वाकांक्षी जिलों में 45,000 गांवों तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने प्राथमिकता पर आर्थिक असंतुलन से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed