{"_id":"597855504f1c1b46798b4e33","slug":"hawan-puja-at-hyderabad-gandhi-hospital-committee-formed-to-investigate-into-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : मां और बच्चे की लंबी उम्र के लिए अस्पताल में हुआ हवन, जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : मां और बच्चे की लंबी उम्र के लिए अस्पताल में हुआ हवन, जांच के आदेश
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
hawan in hospital
- फोटो : ANI
हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में हवन पूजा का आयोजन किया गया। कुछ दिनों पहले अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार को मां और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में हवन का आयोजन किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसका आयोजन एक वरिष्ठ डॉक्टर और कई स्टॉफ मेंबर ने साथ मिल कर किया था।
विज्ञापन
Hyderabad: Hawan conducted in a ward in Gandhi Hospital; committee formed to investigate into the matter pic.twitter.com/r06nPuXe4K
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
विज्ञापन
बता दें कि 150 साल पूराने गांधी अस्पताल की शुरुआत 3 वार्ड से हुई थी। आज अस्पताल में 1800 से ज्यादा बेड हैं।
There was no permission officially from authorities, put up an inquiry into it, committee will look into this&punish ones behind it: Doctor pic.twitter.com/YxSybV7hQ4
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
विज्ञापन
मीडिया में खबर आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि किसी कोई भी अस्पताल अथॉरिटी की ओर से आधिकारिक इजाजत नहीं दी गई थी। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बन दी गई है। कमेटी जल्द ही पता लगा लेगी की मामले में पीछे कौन है और उसे इसकी सजा मिलेगी।