{"_id":"59f9b7e44f1c1bd9538ba466","slug":"haryana-minister-anil-vij-mocks-rahul-gandhi-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री बोले- राहुल गांधी के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और कुत्ते सब बराबर हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हरियाणा के मंत्री बोले- राहुल गांधी के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और कुत्ते सब बराबर हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। विज ने कहा कि राहुल गांधी के लिए कांग्रेस के कार्यकर्त्ता व कुत्ते सब बराबर हैं।
विज्ञापन
विज ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और कहा 'यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि राहुल गांधी अपने घर आने वालों को व अपने कुत्ते को एक ही प्लेट में नाश्ता करवाते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'राहुल गांधी जो बोलता है उनका कुत्ता बोलता है। राहुल गांधी को जानने के लिए उनके कुत्ते को जानना जरूरी है। यह अच्छी तरह समझ लो कांग्रेस वालो।'
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल का ट्विटर अकाउंट कोई और चला रहा है और उनके फॉलोअर्स फर्जी हैं। इस आरोप का जवाब देते हुए राहुल ने रविवार (29 अक्टूबर) को एक वीडियो ट्वीट किया था।
जिसके बाद असम सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट कर कहा 'मुझ से बेहतर उन्हें कौन जानता है, मुझे याद है जब हम असम के मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे, तब भी आप अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाने में व्यस्त थे।'