{"_id":"60a2ff858ebc3e8d932518ef","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-met-home-minister-amit-shah-after-clash-between-agitating-farmers-and-police-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और पुलिस के बीच झड़प: अमित शाह से मिले मनोहर लाल, नरमी बरतने की मिली हिदायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों और पुलिस के बीच झड़प: अमित शाह से मिले मनोहर लाल, नरमी बरतने की मिली हिदायत
Tue, 18 May 2021 05:13 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 May 2021 05:13 AM IST
सार
- हिसार में आंदोलनकारी किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम मनोहर लाल
- किसानों के मामले में नरमी बरतने की मिली सलाह
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में आंदोलनकारी किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम को किसानों के मामले में नरमी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सीएम ने शाह को कोरोना से निपटने की तैयारियों के साथ ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारियों की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री शाह ने किसान आंदोलन मामले में सीएम को नरम रुख अपनाने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच किसान आंदोलन का मामला तूल पकड़े।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को सीएम जब कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे तो आंदोलनकारी किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों से जुड़े कई लोग घायल हो गए। मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि दो विषयों कोरोना और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हिसार की घटना और किसान आंदोलन के संदर्भ में गृह मंत्री को जानकारी दी गई। हमने सभी पहलुओं को उनके समक्ष रखा। केंद्रीय नेतृत्व भी इस बात से सहमत है कि अस्पताल के उद्घाटन जैसे मुद्दों का विरोध उचित नहीं है। भविष्य में हम धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे और इससे जुड़े सभी मुद्दों का हल निकालेंगे।