{"_id":"653ba1b08c8b5d5dda04423d","slug":"haryana-bjp-president-op-dhankhar-appointed-as-national-secretary-of-bjp-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: ओम प्रकाश धनखड़ बनाए गए राष्ट्रीय सचिव; नायब सिंह सैनी को मिली हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: ओम प्रकाश धनखड़ बनाए गए राष्ट्रीय सचिव; नायब सिंह सैनी को मिली हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Fri, 27 Oct 2023 05:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 27 Oct 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओम प्रकाश धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। बता दें कि ओम प्रकाश धनखड़ अभी तक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे थे। इसके अलावा, नायब सिंह सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नायब सिंह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। अरुण सिंह ने कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन