{"_id":"63ef4db0f8cefc470d090839","slug":"haryana-bhiwani-case-asaduddin-owaisi-target-bjp-rss-over-killing-muslim-junaid-nasir-by-gau-rakshak-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भिवानी हत्याकांड पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- आरोपियों को भाजपा-आरएसएस का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Haryana: भिवानी हत्याकांड पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- आरोपियों को भाजपा-आरएसएस का समर्थन
Fri, 17 Feb 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:30 PM IST
सार
ओवैसी ने कहा कि एक संगठित गिरोह द्वारा जुनैद और नासिर की हत्या की मैं घोर निंदा करता हूं। एक आरोपी मोनू को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में दो लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक संगठित गिरोह द्वारा जुनैद और नासिर की हत्या की मैं घोर निंदा करता हूं। एक आरोपी मोनू को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। क्या प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस घटना पर कुछ बोलेंगे?
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि कथित गौ-रक्षकों ने बेरहमी से जुनैद और नासिर की हत्या की है और इन लोगों को भाजपा और आएसएस का समर्थन प्राप्त है। केंद्र और हरियाणा की सरकार को ऐसे तत्वों को नहीं बचाना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि भाजपा इस तरह के कट्टरपंथी तत्वों को प्रमोट कर रही है। गौ रक्षक लोगों की हत्याएं कर रहे हैं और उगाही में लगे हैं। ऐसे लोगों को बढ़ावा देना बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी में गुरुवार सुबह एक बोलेरो कार लावारिस हालत में पाई गई थी। कार में दो युवकों के कंकाल मिले थे। पुलिस ने चेसिस नंबर से गाड़ी का पता लगाया और मृतकों की पहचान राजस्थान के भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि बजरंग दल के सदस्यों ने दोनों का अपहरण कर मारपीट के बाद जिंदा जलाकर हत्या की है। घटना को गो तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन