फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly Election 2024 results BJP Congress Graphic news in hindi

Haryana Results: हरियाणा में भाजपा का कमबैक, 100 मिनट में पलटी बाजी; ग्राफिक में देखिए पल-पल कैसे बदले नतीजे

Tue, 08 Oct 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 08 Oct 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया।
loader
Haryana Assembly Election 2024 results BJP Congress Graphic news in hindi
Haryana Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सुबह शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद भाजपा ने जोरदार कमबैक करते हुए कांग्रेस से आगे निकल गई। भाजपा ने यहां बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया और इसी के साथ लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में एक फेज यानी पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा 50 सीटों पर तो कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। सुबह के शुरुआती रुझानों पर ध्यान दें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। एक पल में कांग्रेस आगे तो दूसरे ही पल में भाजपा आगे निकल रही थी।



ऐसे पलटी बाजी
दरअसल, हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया। इस वक्त आयोग के आंकड़ों में भाजपा 46 सीटों पर आगे हो गई, वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे थी। इसके बाद पल-पल यहां के आंकड़े बदलते रहे। आइए ग्राफिक के जरिए यहां हर घंटे के रुझानों पर नजर डालते हैं...

सुबह 8:15 बजे तक की स्थिति

सुबह 8:30 बजे तक की स्थिति

सुबह 8:40 बजे तक की स्थिति

सुबह 9:00 बजे तक की स्थिति

सुबह 9:30 बजे तक की स्थिति

सुबह 10:00 बजे तक की स्थिति

सुबह 11:00 बजे तक की स्थिति

सुबह 11:30 बजे तक की स्थिति

सुबह 12:00 बजे तक की स्थिति

दोपहर 1:00 बजे तक की स्थिति

दोपहर 2:00 बजे तक की स्थिति

दोपहर 3:00 बजे तक की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed