फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harvard biased against Indians, Asians students filed a complaint

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने किया भारतीय छात्रों से भेदभाव, 64 समूहों की शिकायत पर US करेगा जांच

Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Harvard biased against Indians, Asians students filed a complaint
harvard university

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ मिली शिकायत को लेकर अमेरिकी प्रशासन जांच करने का मन बना रहा है। शिकायत पत्र में यूनिवर्सिटी पर भारतीय मूल के अमेरिकन छात्रों और एशिया समूह से आने वाले छात्रों के साथ एडमिशन प्रकिया में भेदभाव करने का आरोप है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्याय विभाग की प्रवक्ता सारा इसगुर फ्लोरस ने कहा कि विभाग इस मामलें में जांच करना चाहता है। बता दें कि मई 2015 में 64 एशियन-अमेरिकन समूह ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


जिनमें ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन एसोसिएशन, अमेरिकन सोसाइटी ऑफ इंजीनियर्स ऑफ इंडियन ओरिजिन और बिट्स सिंद्री एलू्मिनी एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया  समेत 64 समूह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में एशिया-अमेरिकन छात्रों ने आरोप लगाया है कि स्कॉलर एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) में अच्छा स्कोर करने के बाद भी यूनिवर्सिटी ने उन्हें एडमिशन नहीं दिया। यहां तक कि कईं पाठयक्रम गतिविधियों में अच्छा करने और महत्वपूर्ण अवार्ड्स जीतने के बाद भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

लेकिन व्हाइट छात्रों के साथ भेदभाव न करते हुए एडमिशन दे दिया। बता दें कि सेट ( SAT) कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए दिया जाने कॉमन टेस्ट है। प्रिंसटन विश्वविद्यालय एकेदमी की एक अध्ययन में पाया गया है कि है कि एशियन अमेरिकन छात्रों ने व्हाइट छात्रों से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। एशियन अमेरिकन छात्रों ने सेट की परीक्षा में 140 अंक हासिल किए हैं। 

यूनिवर्सिटी के खिलाफ शिकायत है कि वे भारतीय अमेरिकन छात्रों के खर्चों पर व्हाइट छात्रों के लिए कार्यक्रमों का विस्तार करते हैं। वहीं, ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (GOPIO) के अध्यक्ष थॉमस अब्राह्म ने ट्रंप प्रशासन के इस मामलें में संज्ञान लेने पर स्वागत किया है।


उन्होंने आगे कहा कि इस ओर छात्रों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत है। बता दें कि ऐसी शिकायत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में भी की गई थी जिसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed