{"_id":"5fbd9c758ebc3e9bae32cbcb","slug":"harshvardhan-said-india-shows-scientific-capability-in-dealing-with-covid-19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19 महामारी से निपटने में भारत ने दिखाई वैज्ञानिक क्षमता : हर्षवर्धन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड 19 महामारी से निपटने में भारत ने दिखाई वैज्ञानिक क्षमता : हर्षवर्धन
Wed, 25 Nov 2020 05:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
केेंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री हर्षवर्धन
- फोटो : twitter
कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत में 30 टीके तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से दो टीके परीक्षण के तीसरी और अंतिम चरण में हैं। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार के सहयोग से 100 से अधिक स्टार्टअप ने कई नई तरह के उत्पाद भी तैयार किए।
विज्ञापन
एससीओ की युवा वैज्ञानिक वर्चुअल कॉन्क्लेव में केंद्रीय विज्ञान मंत्री ने बताया 30 टीकों का भारत में विकास हो रहा, दो का परीक्षण अंतिम चरण में
विज्ञापन
केेंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री हर्षवर्धन ने यह जानकारी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की युवा वैज्ञानिक वर्चुअल कॉन्क्लेव में मंगलवार को दी। उन्हाेंने कहा कि जांच, दवा और मरीजों की देखभाल में भारत में अपनी वैज्ञानिक क्षमता का भरपूर उपयोग किया है।
विज्ञापन
अपने वक्तव्य में हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में तैयार हो रहे सभी 30 टीके विकास के अलग अलग चरण में हैं। इनमें से कोवैक्सीन टीका आईसीएमआार और भारत बायोटेक के सहयोग से तैयार हो रहा है। वहीं भारत स्थित सीरम इंस्टीट्यूट भी कोविडशील्ड टीका तैयार कर रहा है, इसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया है।
यह दोनों टीके परीक्षण के तीसरे चरण में हैं। इसके अलावा विश्व के लगभग सभी प्रमुख टीकों का परीक्षण भारत में हो रहा है। रूसी टीके को परीक्षण के बाद भारत में वितरित करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनी को ही जिम्मेदारी मिली है।