फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harivansh on hyderabad incident says we need to take stock of where our society is headed

#KabTakNirbhaya राज्यसभा के उपसभापति बोले- खबर पढ़कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए

Sun, 01 Dec 2019 01:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Harivansh on hyderabad incident says we need to take stock of where our society is headed
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह - फोटो : ANI

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने के बाद आरोपियों ने उन्हें जिंदा जला दिया। जिसपर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने दुख जताया है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की निर्भया की याद दिला दी है। घटना को लेकर उन्होंने कहा कि हमें सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैं। 

विज्ञापन


हरिवंश ने इस घटना को अंदर तक झकझोरने वाला बताया है। उन्होंने कहा, मैंने जब इस घटना के बारे में पढ़ा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उस युवा महिला डॉक्टर के साथ किस तक बर्बरता की गई। हम सबको एक बार इस पर विचार करने की जरूरत है कि एक समाज के तौर पर हम कहां जा रहे हैं?
विज्ञापन

 

राज्यसभा के उपसभापति ने कहा, 'विनोबा भावे ने 1950 के दौर में एक बार कहा था कि हम पश्चिम के विकास मॉडल को अपना रहे हैं। पता नहीं यह उपभोक्तावादी संस्कृति हमें कहां ले जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपने धन, सपंत्ति और स्वास्थ्य खो देता है तो उसे फिर से हासिल किया जा सकता है। लेकिन यदि कोई उसके जीवन के मूल्य नष्ट हो जाएं तो उससे होनेवाले नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती।'


वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हरिवंश ने चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात पर शर्मिंदा होना चाहिए कि एक अपनी बेटियों को एक सुरक्षित समाज देने में असफल रहे हैं। जैसा कि गांधीजी ने कहा था कि हमारे समाज में चरित्र निर्माण पर जोर देने की काफी ज्यादा जरूरत है। हमें एक ऐसे समाज को बनाने पर जोर देना चाहिए जो हर तरह के लालच से दूर हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed