फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel Says RSS wants to make Nitin Gadkari the next prime minister 

हार्दिक पटेल बोले- गडकरी को पीएम बनाना चाहता है RSS

Sat, 24 Mar 2018 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 24 Mar 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
 Hardik Patel Says RSS wants to make Nitin Gadkari the next prime minister 
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साल 2019 में फिर मोदी सरकार आई तो राष्ट्रपति शासन लग जाएगा और फिर देश में भी चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज है, इसलिए वह चाहता है कि अगले चुनाव में भाजपा की सीटें घटे जिससे नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को विदर्भ यूथ फोरम की ओर से अकोला के स्वराज भवन में आयोजित एल्गार सम्मेलन को संबोधित करते हुए हार्दिक ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में जवान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी को इसकी चिंता के बजाए यह चिंता है कि राज्यों में अपनी सरकार कैसे बनाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने विदर्भ के किसानों से अपील की कि वे आत्महत्या न करें। अपनी आवाज बुलंद करें। अब तक गुजरात की जेल में रहे हैं और फिर महाराष्ट्र की जेल में रहना पड़ा तो रहेंगे। सम्मेलन से पहले पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्ता परिवर्तन की बजाए व्यवस्था परिवर्तन के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद हार्दिक पटेल महाराष्ट्र में सक्रिय हुए हैं। एक तरह से प्रदेश कांग्रेस इकाई मोदी सरकार के खिलाफ उनका इस्तेमाल कर रही है। सुधीर ढोणे ने कहा कि यह सम्मेलन विदर्भ में किसान आत्महत्या, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed