{"_id":"5e299fe58ebc3e4b1f356899","slug":"hardik-patel-arrested-again-soon-after-leaving-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकलने के तुरंत बाद हार्दिक पटेल फिर हुए गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेल से निकलने के तुरंत बाद हार्दिक पटेल फिर हुए गिरफ्तार
Thu, 23 Jan 2020 07:04 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल)
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को जमानत मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को फिर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हार्दिक पटेल को गांधीनगर जिला पुलिस ने 2017 में बिना अनुमति के रैली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को एक स्थानिय अदालत ने कांग्रेस नेता को जमानत दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि हार्दिक पटेल को जमानत के चार दिन पहले 2015 के एक राजद्रोह के मामले में निचली अदालत में पेश होने में विफल रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में साबरमती केंद्रीय कारागार में बन्द थे। पटेल पर 2017 में पुलिस आदेश की अवहेलना करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मानसा के पुलिस उप निरीक्षक एस एस पवार ने बताया कि जेल से बाहर आते ही हार्दिक पटेल को हमने गिरफ्तार कर लिया। दिसंबर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पुलिस की अनुमति के बिना मानसा शहर में एक सभा को संबोधित किया था। उस मामले को लेकर तब प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिस मामले में आज उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन