{"_id":"5a3756f04f1c1bc8678c2135","slug":"hardik-alpesh-and-jignesh-are-no-more-big-factor-for-congress-in-gujrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: फेल हुई तिकड़ी, हार्दिक-अल्पेश-जिग्नेश भी कांग्रेस को सत्ता तक नहीं पहुंचा पाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: फेल हुई तिकड़ी, हार्दिक-अल्पेश-जिग्नेश भी कांग्रेस को सत्ता तक नहीं पहुंचा पाए
अमर उजाला डॉट कॉम, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गुजरात में सत्ता में वापसी करने के लिए वहां के विभिन्न वर्गों के युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर का सहारा लिया। लेकिन चुनाव परिणाम के रूझानों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गुजरात में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की सत्ता बरकरार रहने वाली है। हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेघाणी और अल्पेश ठाकोर की तिकड़ी भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी का रास्ता नहीं खोल पाई है।
rahul gandhi and sonia gandhi
हार्दिक पटेल गुजरात में पाटीदार समुदाय के एक बड़े नेता है। अल्पेश ठाकोर की पहचान राज्य में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता की है। वह ओबीसी वर्ग के एक बड़े नेता हैं। वहीं जिग्नेश मेवाणी दलित समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं। तीनों की मदद के जरिए कांग्रेस ने राज्य में सत्ता के समीकरण नए सिरे से बनाने की कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस का यह प्रयास नाकाम होता दिख रहा है।
1980 के बाद पहली बार गुजरात में जातिवाद दिखा है। कांग्रेस ने इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसको फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। जातिवाद के हावी होने के बाद भी पीएम मोदी का असर कम होता नहीं दिख रहा है। राज्य में पाटीदार समुदाय करीब 12 फीसदी हैं। वहीं ओबीसी वर्ग करीब 30 फीसदी हैं।

हार्दिक पटेल सीडी
- फोटो : self
हार्दिक पटेल पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता के रूप में उभरे हैं। वह पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। 2015 में व्यापक स्तर पर उन्होंने आंदोलन किया है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति 'पास' का गठन किया। पटेल की मांग है कि पाटीदारों को ओबीसी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पेश ठाकोर
अल्पेश ठाकोर राज्य में अन्य पिछड़े वर्ग के नेता हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। राज्य में क्षत्रिय-ठाकोर सेना की स्थापना की ताकि इस समुदाय को शराब से दूर किया जा सके। ओबीसी, एससी, एसटी मंच का गठन किया। आरक्षण की मांग की। आरक्षण आंदोलन में हार्दिक पटेल के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी
जिग्नेश मेवाणी राज्य में दलित चेहरा हैं। राज्य के वेरावल में दलितों की पिटाई के बाद आंदोलन कर चर्चा में आए। पत्रकार, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता के बाद दलित नेता बने। वेरावल में उना की घटना के बाद मेवाणी ने घोषणा की कि अब दलित लोग समाज के लिए गंदा काम नहीं करेंगे। मेवाणी ने दलितों की यात्रा का आयोजन भी किया है।
ताजा रुझाान के मुताबिक गुजरात में भाजपा 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी 81 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटे हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है। भाजपा को राज्य में दक्षिण भाग में काफी सफलता मिली है। आदिवासी क्षेत्रों में भी भाजपा को मजबूत समर्थन मिला है।