पायलट ने यात्री को दी जेल भेजने की धमकी, ट्वीट के बाद मंत्री बोले- उसे ड्यूटी से हटा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला यात्री के ट्वीट के बाद केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पायलट को ड्यूटी से हटा दिया। महिला यात्री ने दावा किया था कि बंगलूरू में मां के लिए व्हीलचेयर मांगने के बाद इंडिगो के एक पायलट ने उसे जेल भेजने की धमकी दी।
इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरलाइंस ने पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। सुप्रिया उन्नी नायर ने सोमवार रात बंगलूरू हवाईअड्डे पर लैंड करने के बाद अपनी 75 वर्षीय मां के लिये व्हीलचेयर की मांग की और ट्वीट में आरोप लगाया कि पायलट ने उनसे दुर्व्यवहार किया और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया।
उन्होंने दावा किया कि उनकी मां मधुमेह की मरीज हैं। पुरी ने एक ट्वीट में कहा, मैंने जैसे ही सुप्रिया उन्नी नायर का पायलट के व्यवहार से जुड़ा ट्वीट देखा तो अपने कार्यालय से इंडिगो से संपर्क करने को कहा। एयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को बताया कि पूरी जांच होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
I requested my office to contact @IndiGo6E as soon as I saw the tweet by Ms @SupriyaUnniNair about the pilot's behaviour with her & her 75 yr old mother in need of wheelchair assistance.
The airline has informed @MoCA_GoI that the pilot has been off-rostered pending full enquiry https://t.co/NVkjr6ubti— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 14, 2020