हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 100 स्मार्ट शहरों में हुई 5,151 परियोजनाओं की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को सीआईआई के वेबिनार में आत्मनिर्भर भारत को लेकर कहा कि हमारी आबादी के 40 प्रतिशत हिस्से के 2030 तक शहरी केंद्रों में रहने की उम्मीद है। इस बढ़ती शहरी आबादी की जरूरत को पूरा करने के लिए, भारत को 2030 तक हर साल 600 से 800 मिलियन वर्ग मीटर शहरी मकान बनाने होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, '100 स्मार्ट शहरों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की 5,151 परियोजनाओं की पहचान की गई है। आज तक, मिशन ने 1,66,000 करोड़ रुपये की लगभग 4,700 परियोजनाओं की निविदाएं दी है जो प्रस्तावित कुल परियोजनाओं का लगभग 81 प्रतिशत है।'
5,151 projects worth more than Rs 2 lakh crores were identified in 100 Smart Cities. As of today, Mission has tendered around 4,700 projects worth Rs 1,66,000 crores which is about 81% of the total projects proposed: Union Minister HS Puri at CII-Webinar on #AtmaNirbharBharat. https://t.co/PWX1SY9yLX
— ANI (@ANI) August 18, 2020