फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Har Ghar Tiranga: Who is that lady? Who presented the tricolor to Ratan Tata and Anand Mahindra

Har Ghar Tiranga: कौन है वह महिला? जिसने रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को भेंट किया तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 02:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

अमृत महोत्सव को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की अपील की गई है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर कई संगठन इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Who is that lady? Who presented the tricolor to Ratan Tata and Anand Mahindra
आनंद महिंद्रा व रतन टाटा को तिरंगा भेंट करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर चुका है और देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में इस अमृत महोत्सव को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की अपील की गई है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर कई संगठन इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


इस बीच एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर है उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा और आनंद महिंद्रा की। दोनों उद्योगपतियों की एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह महिला दोनों को तिरंगा भेंट करती हुई दिख रही हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर कौन है यह महिला?
विज्ञापन


मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल 
दोनों उद्योगपतियों को तिरंगा भेंट करने वाली महिला कोई और नहीं स्वाति पांडे हैं। स्वाति, मुंबई में पोस्टमास्टर जनरल हैं। उनके साथ तस्वीर को आनंद महिंद्रा ने ट्वीट भी किया है और कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे से तिरंगा प्राप्त करना सम्मान की बात है। हमारी डाक प्रणाली में झंडा ऊंचा रखने के लिए स्वाति का धन्यवाद। बता दें, स्वाति पांडे की तस्वीरों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ट्वीट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पदों पर रह चुकी हैं स्वाति 
स्वाति पांडे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। वह 2016 से 2018 तक चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी की सीईओ भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक निदेशक के तौर पर भी काम किया है। वह एक फिल्म निर्माता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed