फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Har Ghar Tiranga Question raised on RSS but Arvind Kejriwal Bhagwant Mann himself did not put Tricolor DP

Har Ghar Tiranga: RSS पर उठाया सवाल, लेकिन केजरीवाल-मान ने खुद नहीं लगाई तिरंगे वाली डीपी! सूची में ये भी

Sun, 14 Aug 2022 06:53 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:53 PM IST
सार

जिन राजनीतिक दलों और संगठनों ने आरएसएस पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया था, उन्होंने स्वयं अब तक अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे वाली डीपी नहीं लगाई है। इसमें राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हर बार भाजपा से मुकाबला करने वाली आम आदमी पार्टी से लेकर कई राजनीतिक दल शामिल हैं।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Question raised on RSS but Arvind Kejriwal Bhagwant Mann himself did not put Tricolor DP
RSS ने बदली अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भी आरएसएस और इसके नेताओं के सोशल मीडिया एकाउंट पर ‘तिरंगे वाली डीपी’ न लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। संघ ने इसे बेवजह का विवाद बताया था और इस प्रकरण के बाद आरएसएस संगठन संगठन के साथ-साथ इसके प्रमुख मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले, अरुण कुमार, डॉ. मनमोहन वैद्य, सुनील आंबेकर सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी तिरंगे के रंग में रंग लिया। जिन राजनीतिक दलों और संगठनों ने आरएसएस पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया था, उन्होंने स्वयं अब तक अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे वाली डीपी नहीं लगाई है। इसमें राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हर बार भाजपा से मुकाबला करने वाली आम आदमी पार्टी से लेकर कई राजनीतिक दल शामिल हैं।

विज्ञापन


सपा-बसपा के ट्विटर हैंडल से तिरंगा गायब
समाजवादी पार्टी नेता आरएसएस पर हमेशा हमलावर रहते हैं, लेकिन रविवार 14 अगस्त तक पार्टी की मुख्य ट्विटर आईडी से तिरंगा गायब है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर पेज की कवर फोटो और डीपी दोनों जगह साइकिल का चित्र छपा हुआ है। यूपी की दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी बहुजन समाज पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगा गायब है। पार्टी की डीपी पर उसका चुनाव चिंह हाथी और कवर पेज पर बहुजन विचारधारा के नेताओं के चित्र अंकित हैं।   
विज्ञापन


केजरीवाल-भगवंत मान ने भी नहीं लगाई तिरंगे वाली डीपी
आम आदमी पार्टी के मुख्य ट्विटर हैंडल पर रविवार दोपहर तक तिरंगा नहीं लगाया गया है। पार्टी के  कवर पेज पर भगत सिंह-बाबा साहब अंबेडकर के चित्रों के बीच पार्टी का चुनाव चिंह झाड़ू का चित्र  लगाया गया है, जबकि डीपी पर झाड़ू के साथ पार्टी का नाम अंकित है। पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अब तक तिरंगा नहीं लगाया है। हालांकि, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की डीपी पर उनका एक चित्र लगा है जिसके पीछे एक इमारत पर तिरंगा लहरा रहा है। इसी प्रकार आप सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह की डीपी पर भी तिरंगा मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ट्विटर हैंडल पर अरविंद केजरीवाल का चित्र तो लगा है, लेकिन उनके ट्विटर हैंडल पर भगत सिंह, बाबा साहब अंबेडकर के साथ-साथ तिरंगा भी गायब है। डीपी पर  मान ने केवल अपनी तस्वीर लगा रखी है। पार्टी की पंजाब इकाई के ट्विटर हैंडल पर भी केवल अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान छाए हुए हैं। यहां भी भगत सिंह, बाबा साहब अंबेडकर सहित तिरंगा गायब है। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी की गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की इकाइयों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी तिरंगा गायब है।

वामपंथी दलों की डीपी से भी तिरंगा गायब
आरएसएस की आलोचना करने वालों में वामपंथी विचारधारा के दल सबसे आगे रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया की डीपी-कवर पेज पर तिरंगा लगाने के मामले में उन्होंने भी दूरी बरती है। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर भी तिरंगा गायब है। इसी तरह सीपीआईएमएल लिबरेशन, वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ के कवर पेज-डीपी पर भी अब तक तिरंगा नहीं लगाया गया है। हालांकि, केरल के मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता पिनराई विजयन ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल का कवर पेज तिरंगे के रंग में रंग लिया है।


ममता बनर्जी की पार्टी आगे
हर बात पर पीएम मोदी और बीजेपी की कठोर आलोचक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रोफाइल पर तिरंगे के रंग में रंगे झंडे और डीपी पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देती स्वतंत्रतासंग्राम सेनानियों की तस्वीर लगी है। हालांकि, ममता बनर्जी ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर केंद्र से इतर अलग कार्यक्रम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed