फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Har Ghar Tiranga: Estimated business of Rs six hundred crore from the campaign

Har Ghar Tiranga: अभियान से 600 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान, 10 लाख लोगों को मिला रोजगार

Sun, 13 Aug 2023 01:35 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

बाजार में दस रुपये से लेकर 200 रुपये तक के तिरंगे मिल रहे हैं। सड़कों के किनारे से लेकर छोटी-बड़ी दुकानों पर तिरंगों की बिक्री हो रही है। लोग अपने घरों-कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाने के लिए इसकी खरीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Estimated business of Rs six hundred crore from the campaign
Har Ghar Tiranga yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के 'हर घर तिरंगा अभियान' से बाजार में 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। पार्टी ने देश के हर नागरिक के घर पर तिरंगा लगाने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा पार्टी के  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी अपने-अपने इलाकों में लोगों के घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया गया है। इससे बाजार में अचानक तिरंगे की मांग बहुत बढ़ गई है।     

विज्ञापन

जोरो-शोरों से ब्रिकी

बाजार में दस रुपये से लेकर 200 रुपये तक के तिरंगे मिल रहे हैं। सड़कों के किनारे से लेकर छोटी-बड़ी दुकानों पर तिरंगों की बिक्री हो रही है। लोग अपने घरों-कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाने के लिए इसकी खरीद कर रहे हैं। इससे बाजार में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही रौनक आ गई है। व्यापारियों को इससे काफी लाभ होने का अनुमान है।

विज्ञापन

इतने करोड़ का होगा लाभ

व्यापारियों की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) का अनुमान है कि इस अभियान के कारण पूरे देश में तिरंगों की जबरदस्त बिक्री होगी और व्यापारियों, कपड़े के व्यवसायियों को लाभ होगा। यह लाभ 600 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज वर्ष घोषित किए जाने की मांग

अनुमान है कि अभियान के कारण तीन दिनों में पूरे देश में लगभग 35 करोड़ तिरंगे झंडों की बिक्री होगी जिससे लगभग 600 करोड़ रुपये का व्यापार होगा। कैट के अनुसार, पिछले वर्ष यह बिक्री लगभग 500 करोड़ रुपये थी। संस्था ने वर्तमान साल को स्वराज वर्ष घोषित किए जाने की मांग की है।

4 हजार से अधिक कार्यक्रम

पूरे देश में कैट के झंडे तले देश के व्यापारी संगठन 4000 से अधिक तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें तिरंगा रैलियां, तिरंगा मार्च, तिरंगा गौरव यात्रा एवं स्वराज मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैट नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा से देश भर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तरीके से लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed