फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happy Republic Day 2019: See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud

70 वां गणतंत्र दिवस: नई परंपराओं व नई शुरुआतों के साथ मनाया गया जश्न, राजपथ हुआ गुलजार

Sat, 26 Jan 2019 04:10 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019
गणतंत्र के 69 साल पूरे कर चुका हमारा देश भारत आज 70वें साल में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर नई दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय समारोह कई मायनों में शानदार रहा। नई परंपराओं और नई शुरुआतों के साथ 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर झांकियों और प्रदर्शनों से राजपथ गुलजार रहा। जमीन से लेकर आसमान तक कला-संस्कृति, विज्ञान, वीरता, साहस दृश्यों ने लोगों को गर्व से भर दिया। आइए, तस्वीरों में देखें गणतंत्र दिवस समारोह।
विज्ञापन

भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019 - फोटो : PTI
इस साल भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र भी देशवासियों को देखने को मिलेगा। इस तोप की खासियत है कि इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर के दायरे की है। यह रेतीले और अर्ध रेगिस्तानी इलाकों के युद्ध में कारगर है। एम-777 ह्वाइत्जर तोप 30 किलोमीटर के दायरे में लक्ष्य को भेद सकती है। यह समतल और पहाड़ी दोनों इलाकों के लिए कारगर है।
 
पैरामिलिट्री फोर्स आसाम राइफल्स ने रचा इतिहास

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019 - फोटो : PTI
मेजर खुशबू कंवर ने आसाम राइफल्स के कंटिनजेंट का नेतृत्व किया। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स आसाम राइफल्स ने इतिहास रच दिया। मेजर खुशबू एक बच्चे की मां हैं।
 
विज्ञापन

हर क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म से उमड़ा जन सैलाब

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019

गणतंत्र दिवस परेड में ही नहीं बल्कि उसे देखने आए देश के हर क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म के उमड़े जन सैलाब ने अनेकता में एकता के जज़्बे का अनूठा प्रदर्शन किया । परेड के 8 किलोमीटर के रास्ते में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के चेहरों की चमक और उत्साह देखते ही बनता था ।

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019
सबसे अंत में रोमांच से भर देने वाले वायुसेना के अत्याधुनिक विमानों को राजपथ के ऊपर से हैरतअंगेज कारनामों के साथ उड़ान भरते देख कर उन विमानों की ताकत के साथ ही वायुसेना के पायलटों का हुनर और जांबाज़ी का अहसास हुआ 

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019 - फोटो : PTI

राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं के शौर्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां नौसेना एवं सेना के कई दस्तों की अगुवाई उन्होंने की और एक महिला अधिकारी ने बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। 

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019 - फोटो : PTI

परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, गोरखा ब्रिगेड, सेना सेवा कोर, सेना आपूर्ति कोर (उत्तर), प्रादेशिक सेना बटालियन की पैदल सेना ने हिस्सा लिया।

Happy Republic Day 2019:  See the pictures of Republic day 2019 celebration, it makes you feel proud
Republic Day 2019 - फोटो : PTI

राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर जवान प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना ने कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और भारतमाता की जयघोष की। बर्फ के बीच जवानों ने तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगाण भी गाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed