फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   happy new year 2021 the first sunrise of the year in seen guwahati here you look

वीडियो: यहां देखें साल के पहले सूर्योदय का भव्य नजारा, आपका मन मोह लेगा ये अद्भुत दृश्य

Fri, 01 Jan 2021 09:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 01 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
happy new year 2021 the first sunrise of the year in seen guwahati here you look
नए साल का पहला सूर्योदय - फोटो : ANI

नए साल का आगाज हो चुका है। अब लोग इस नए साल के जश्न में बीते साल 2020 को यूं अलविदा कह रहे हैं कि वो दोबारा भूले से भी याद ना आए। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से नए साल की रौनक कुछ तो फीकी पड़ी है लेकिन फिर भी लोगों ने जश्न का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन


रात 12 बजते ही देश-विदेश में आतिशबाजियों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। देर रात नए साल के जश्न में लोग अक्सर नए साल के पहले दिन यानि पहले सूर्योदय को देखना भूल ही जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन लम्हों को कैमरे की दुनिया में कैप्चर कर लेते हैं। अगर आपने भी साल का पहला सूर्योदय नहीं देखा है तो नीचे वीडियो में देख सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल से लेकर गुवाहाटी तक साल के पहले सू्र्योदय के नजारे देखने को मिले। सबसे ज्यादा खूबसूरत दृश्य असम के गुवाहाटी में देखने को मिला। समाचार एजेंसी एएनआई ने करीब दो मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पहाड़ों के पीछे से सूर्य निकलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में सूर्य के आगे से चिड़ियों का गुजरना और भी ज्यादा सुंदर लग रहा है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज पर भी सू्र्योदय का भव्य नजारा देखने को मिला। हुगली नदी में सूर्य का प्रतिबिंब बहुत सुंदर लग रहा था। कई लोगों ने नए साल के पहले सूर्योदय के नजारे को अपनी आंखों में कैद किया तो कई लोगों ने सिर्फ वीडियो देखकर ही मन बहलाया।

 

बता दें कि देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर नए साल का आगाज होता है। सबसे पहले आर्कटिक देश टोंगा में नए साल 2021 ने अपनी पहली झलक दिखाई। इसके बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नया साल मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed