{"_id":"5e66d2818ebc3ec750670181","slug":"happy-holi-2020-artificial-colors-can-harm-your-skin-and-eyes-use-these-tips","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं आर्टिफिशियल रंग, अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Holi 2020: त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं आर्टिफिशियल रंग, अपनाएं ये उपाय
Tue, 10 Mar 2020 05:04 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 Mar 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
हैप्पी होली
- फोटो : पेक्सेल्स
होली पर बाजार में कई प्रकार के आर्टिफिशियल और हानिकारक केमिकल वाले रंग मिल रहे हैं। केमिकल वाले रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन रंगों की जानकारी और जागरूकता के अभाव में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल रंगों से त्वचा में एलर्जी और लाल चकत्ते हो जाते हैं। त्वचा पर रंग को रगड़कर मलने से भी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। होली खेलने के बाद स्नान करके त्वचा पर मॉइस्चराइजर या नारियल का तेल लगाएं। इससे बचने के लिए माइल्ड हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे करें आंखों का बचाव
- होली खेलते समय सनग्लास लगा लें, ताकि अचानक कोई आपकी आंखों में रंग न डाल सके।
- आंखों में रंग चला जाए तो उसे रगड़ें नहीं, बल्कि पानी के छींटे मारकर धोएं। आराम न मिलने पर डॉक्टर की सलाह लें।
- होली खेलते समय कॉन्टेक्ट लेंस न लगाएं, लेंस में चिपका हुआ रंग इंफेक्शन पैदा कर सकता है।
- आंखों में रंग चले जाने पर जलन हो और आंखों से पानी आने लगे तो खुद से कोई इलाज न करें, बल्कि चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
ऐसे करें त्वचा का बचाव
- रंग खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं, इससे खतरनाक केमिकल्स से बच सकेंगे।
- रंग खेलने से पहले नाखूनों पर गहरे रंग का नेलपेंट लगा लें, इससे रंग नाखूनों के अंदर तक नहीं जाएगा।
- रंग छुड़ाते वक्त साबुन का इस्तेमाल करने के स्थान पर कम पीएच लेवल वाले सिंथेटिक डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रंग निकालने के लिए मस्लिन क्लोथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही अगर त्वचा पर जलन हो तो खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जलन से छुटकारा पाने के लिए फ्रिज में रखे आलू के टुकड़े और टी बैग्स का उपयोग भी किया जा सकता है।
ऐसे करें बालों का बचाव
- केमिकल युक्त रंगों से अपने बालों को बचाने के लिए रंग खेलने से पहले बालों में नारियल तेल लगाएं।
- रंग खेलने के बाद बालों को शैंपू जरूर करें। साथ ही कंडिशनर लगाना भी न भूलें।
- इसके अलावा रंग खेलते वक्त आप कैप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।