फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happiness in LIC personnel, Government has considered long-standing demand

LIC कर्मियों में खुशी की लहर, लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने माना

Thu, 26 Apr 2018 12:08 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Happiness in LIC personnel, Government has considered long-standing demand
LIC
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों को जल्द महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलेगा। सरकार ने लंबे अरसे से चली आ रही उनकी इस मांग को मान लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तर्ज पर एलआईसी के कर्मचारियों को भी दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


हालांकि इससे उनके काम पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि बाकी के शनिवार वे पूरे दिन काम पर रहेंगे। महीने में पांच शनिवार होने पर एलआईसी के कार्यालय दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहेंगे। अभी एलआईसी के कर्मचारियों को शनिवार को आधे दिन काम करना होता है। अब प्रत्येक शनिवार को आधे दिन काम करने के बजाय दो शनिवार अवकाश मिलेगा और शेष शनिवार पूरे दिन काम करना होगा। सरकार ने 2015 में बैंक कर्मचारियों के लिए दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की घोषणा की थी जो एक सितंबर से लागू हुई थी। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है।
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल से दिसंबर, 2017 तक नौ माह की अवधि में एलआईसी की प्रीमियम आय 2,23,854 करोड़ रुपये रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2,00,818 करोड़ रुपये से 11.47 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed