फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanuman Chalisa Controversy: NCP leader Fahmida Hasan Khan writes to Home Minister, seeking permission to chant Namaz and Durga Chalisa outside PM Modi's house

पीएम आवास तक पहुंचा विवाद: एनसीपी नेता फहमीदा हसन ने हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी इजाजत, गृह मंत्री को लिखा पत्र

Mon, 25 Apr 2022 11:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Apr 2022 11:16 AM IST
सार

फहमीदा हसन ने कहा, अगर रवि राणा और नवनीत राणा को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा दिख रहा है तो वह देश का फायदा करने के लिए पीएम मोदी के घर के बाहर सभी धर्मों का पाठ करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Hanuman Chalisa Controversy: NCP leader Fahmida Hasan Khan writes to Home Minister, seeking permission to chant Namaz and Durga Chalisa outside PM Modi's house
फहमीदा हसन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद के बीच एनसीपी की महिला नेता फहमीदा हसन खान ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नमाज, नवकार जैसे मंत्रों का पाठ करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा, वह ऐसा करना चाहती हैं। कृपया पीएम मोदी के घर के बाहर सभी धर्मों का पाठ करने के लिए उन्हें दिन और समय बताया जाए।

विज्ञापन


फहमीदा हसन ने कहा, वह हमेशा अपने घर पर हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का पाठ करती हैं। अगर, रवि राणा और नवनीत राणा को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा दिख रहा है तो वह देश का फायदा करने के लिए पीएम मोदी के घर के बाहर सभी धर्मों का पाठ करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, देश में बेरोजगारी और महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है, उसको लेकर देश के प्रधानमंत्री को जगाना आवश्यक हो गया है। अगर हिंदुत्व को जगाकर देश से महंगाई व बेरोजगारी कम हो सकती है और देश को फायदा होता है तो वह पीएम मोदी के घर के बाहर सर्वधर्म पाठ करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने भी बोला था हमला 
इससे पहले शिवसेना ने भी भाजपा पर हमला बोला था। अपने मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने लिखा है, भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व के नाम पर जो हंगामा शुरू किया है, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। हिंदुत्व एक संस्कार एवं संस्कृति है, हंगामा नहीं। राज्य में हनुमान चालीसा का जाप प्रतिबंधित नहीं है। इसके बावजूद राणा दंपती (अमरावती सांसद नवनीत राणा और पति विधायक रवि राणा) मातोश्री के सामने ही इसका जाप क्यों करना चाहते थे? शिवसेना ने कहा, अगर वे राष्ट्रीय स्तर पर हनुमान चालीसा का जाप करना चाहते थे, तो उन्हें मातोश्री के बजाय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर इसका जाप करना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed