{"_id":"5e3956cc8ebc3ee5f35a81cf","slug":"handicapped-young-boy-had-died-while-father-is-in-separate-ward-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस : पिता के अलग वार्ड में होने के दौरान दिव्यांग किशोर की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनावायरस : पिता के अलग वार्ड में होने के दौरान दिव्यांग किशोर की मौत
Tue, 04 Feb 2020 05:12 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोनावायरस के कहर के बीच एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुखार से पीड़ित पिता को कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के कारण पृथक वार्ड में भेजे जाने के बाद उसके दिव्यांग बेटे की मौत हो गई। सेरेब्रल पल्सी के कारण यान चेंग व्हीलचेयर का मोहताज हो गया था और अपने हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर था। वह बोल नहीं सकता था, चल नहीं सकता था और खुद खा भी नहीं पाता था।
विज्ञापन
चेंग के पिता यान शिआवेन को 22 जनवरी को बुखार आने के बाद और संभावित कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के चलते पृथक वार्ड में भेज दिया गया था। चेंग की मां की मौत कई साल पहले ही हो गई थी। जब उसके पिता को पृथक वार्ड में भेज दिया गया तो उसके दैनिक कार्य करने और उसे खिलाने-पिलाने के लिए कोई भी घर पर नहीं था। शिआवेन ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की थी कि वे उसके घर जाएं और बच्चे का खयाल रखें। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। होंगान काउंटी सरकार के एक बयान के अनुसार किशोर की मौत 29 जनवरी को हो गई थी।
विज्ञापन
काउंटी सरकार ने कहा, ‘‘ यान शिओवन पृथक वार्ड में होने के कारण अपने बेटे यान चेंग की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों, गांव के लोगों और चिकित्सकों से यान चेंग का ध्यान रखने की अपील की थी।’’अधिकारियों ने बताया कि कम्यूनिस्ट पार्टी के स्थानीय नेता और महापौर को जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
इस वायरस का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसकी चपेट में कुल 12 से भी ज्यादा देश आ चुके हैं। चीन में इस वायरस के कारण 425 लोगों की जान जा चुकी है और 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। इस वायरस की वजह से मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।