{"_id":"5b34300d4f1c1bf67a8b788f","slug":"handa-made-many-fake-profiles-on-the-dating-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलजा हत्याकांड: मेजर निखिल हांडा ने डेटिंग साइट पर बनाए थे कई फर्जी प्रोफाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शैलजा हत्याकांड: मेजर निखिल हांडा ने डेटिंग साइट पर बनाए थे कई फर्जी प्रोफाइल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मेजर निखिल हांडा के संबंध में बुधवार को पता चला है कि वह खासा रंगीन मिजाज है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने फेसबुक पर कई पेज बनाने के साथ डेटिंग साइट ‘क्वाक-क्वाक’ पर कई फर्जी प्रोफाइल भी बनाए थे। हत्या करने के बाद उसने अपनी पटेलनगर में रहने वाली जिस कथित गर्लफ्रेंड को कॉल कर सबसे पहले इसकी सूचना दी थी, वह भी उससे इस डेटिंग साइट के माध्यम से ही संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में निखिल ने इस युवती को अपने बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन समय के साथ प्रगाढ़ता बढ़ी तो उसने उसे अपनी असली पहचान बता दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि निखिल की कुछ और गर्लफ्रेंड भी हैं। निखिल हांडा की पत्नी को शायद पति की रंगीनमिजाजी के बारे में पता था। इसलिए दंपती के रिश्ते तल्ख थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पूछताछ के दौरान निखिल की कथित गर्लफ्रेंड ने बताया कि दो साल पूर्व उसकी और निखिल की डेटिंग साइट पर चैटिंग के जरिये बातचीत होनी शुरू हुई थी। निखिल की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से कहा कि वह कभी भी शैलजा से नहीं मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर महिला को दोबारा बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन