फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hamid Ansari's 5-day visit to Nigeria and Mali

नाइजीरिया और माली की 5 दिवसीय यात्रा पर हामिद अंसारी

Tue, 27 Sep 2016 04:57 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
Hamid Ansari's 5-day visit to Nigeria and Mali
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : amar ujala

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सोमवार को नाइजीरिया और माली के दौरे पर रवाना हो गए। दोनों अफ्रीकी देशों की यात्रा के दौरान अंसारी कई आयोजनों में शरीक होने के साथ ही द्विपक्षीय वार्ता में भी भाग लेंगे। अपने समकक्ष येमी ओसिनबाजो के निमंत्रण पर उपराष्ट्रपति पहले नाइजीरिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे बुधवार को माली जाएंगे।

विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान अंसारी के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी, राज्य वित्त मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व अन्य सांसद मौजूद रहेंगे। यहां पर हामिद अंसारी नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी, सीनेट के अध्यक्ष व प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। अंसारी नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी छात्रों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वे लागोस के गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे और लागोस में संयुक्त व्यापार फोरम को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि उपराष्ट्रपति के नाइजीरिया दौरे का उद्देश्य दोनो देशों के रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना व द्विपक्षीय आर्थिक समझौतों का विस्तार करना है। माली में अंसारी वहां के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed