India: ओमान के विदेश मंत्री अल्बुसैदी और जयशंकर के बीच बातचीत, पश्चिम-एशिया में बढ़ रहे तनाव पर चर्चा
हमास-इस्राइल युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने समकक्ष ओमानी विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से बात की। दोनों से द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्र में युद्धविराम पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Speaking to @DrSJaishankar - I emphasised the critical need for an immediate cease fire in #Gaza and a good flow of humanitarian aid. Respect for international law is an obligation for all to save thousands of civilian lives. Stop the war now. https://t.co/SCNVXMjdF1
— Badr Albusaidi - بدر البوسعيدي (@badralbusaidi) October 27, 2023विज्ञापन
वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ओमानी विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। साथ ही पश्चिम एशिया में संकट पर विचारों का आदान- प्रदान किया।
बता दें बड़ी संख्या में अरब देश हमास और इस्राइलके बीच युद्धविराम की वकालत कर रहे हैं।
A good conversation with Omani Foreign Minister @badralbusaidi.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 27, 2023
Discussed our bilateral relations and exchanged views on the crisis in West Asia.
इससे पहले जयशंकर ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी। 7 अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए अभूतपूर्व हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। हमास ने गाजा में 220 से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है। गाजा में अधिकारियों के मुताबिक, इस्राइल के जवाबी हमलों में करीब 6,500 लोग मारे गए हैं। भारत ने 22 अक्तूबर को फलस्तीन के लोगों के लिए दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित 38 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी।