फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   half-day Gujarat bandh against inflation, Congress workers on street

Gujarat Band : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आधे दिन का गुजरात बंद, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Sat, 10 Sep 2022 01:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Sep 2022 01:07 PM IST
सार

महंगाई के खिलाफ आंदोलन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आज अहमदाबाद में सुबह से अलग-अलग इलाकों में बाजार बंद कराने निकले। इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
half-day Gujarat bandh against inflation, Congress workers on street
गुजरात बंद के दौरान भरुच में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में आज आधे दिन का गुजरात बंद का आह्वान किया। इस प्रतीकात्मक बंद के दौरान अहमदाबाद व भरुच समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


महंगाई के खिलाफ आंदोलन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आज अहमदाबाद में सुबह से अलग-अलग इलाकों में बाजार बंद कराने निकले। इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। भरुच में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने वाहनों को रुकवाने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन

 

गुजरात कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार के खिलाफ आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का आह्वान किया था। गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने 26 अगस्त को बंद की घोषणा की थी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को बयान जारी कर व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार संघों और छोटे कारोबारियों से इसमें सहयोग की अपील की थी। ठाकोर ने कहा कि गुजरात में भाजपा के 27 साल के शासन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई। जनता त्रस्त है। जनता को राहत देने की बजाए भाजपा सरकार दूध, दही और पनीर पर जीएसटी लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed