फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haldwani violence conspiracy BJP MP, Shiv Sena blames polarisation

Haldwani: हल्द्वानी हिंसा को भाजपा सांसदों ने बताया एक साजिश, शिवसेना ने ध्रुवीकरण को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 10 Feb 2024 04:04 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 04:04 AM IST
सार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव ने गुरुवार की हिंसा के बारे में कहा, 'हल्द्वानी की घटना एक साजिश है'। बम, देशी पिस्तौल और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया और सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला किया गया।

विज्ञापन
Haldwani violence conspiracy BJP MP, Shiv Sena blames polarisation
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हलद्वानी में हुई हिंसा को भाजपा के कई सांसदों ने साजिश बताया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के हलद्वानी में गुरुवार हुई हिंसा एक साजिश प्रतीत होती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर शिवसेना के एक विधायक ने इसे चुनावी लाभ के लिए भगवा पार्टी द्वारा बनाए गए ध्रुवीकरण का परिणाम बताया।

विज्ञापन


बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव ने गुरुवार की हिंसा के बारे में कहा, 'हल्द्वानी की घटना एक साजिश है'। बम, देशी पिस्तौल और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया और सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला किया गया। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश होना चाहिए, उनके साथ नरमी बरतने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से सांसद ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को हर घर की तलाशी लेनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अवैध संरचनाओं को हटाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से हल्द्वानी में पुलिसकर्मियों पर हमला दुखद है। जैसा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना सांसद ने ध्रुवीकरण को ठहराया जिम्मेदार
इधर, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हिंसा के लिए भाजपा द्वारा बनाए गए ध्रुवीकरण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा जब इरादा सिर्फ ध्रुवीकरण का हो तो यही होता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है, मणिपुर की घटनाओं को देखिए। हर राज्य में बीजेपी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि ध्रुवीकरण से उसे फायदा होगा। उनका आजमाया हुआ और परखा हुआ मॉडल वोटों के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करना है'।


चतुर्वेदी ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे,"। अगर पुलिस पर हमला किया गया है तो यह शर्मनाक है, यह दर्शाता है कि भाजपा शासित राज्यों में गुंडागर्दी किस तरह व्याप्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed