{"_id":"6105c7cbf8080e0f4f4c8f89","slug":"haldibari-chilahati-railway-india-and-bangladesh-commercial-rail-service-closed-since-1965-will-be-restored-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे: भारत-बांग्लादेश के बीच 1965 से बंद वाणिज्यिक रेल सेवा आज से होगी बहाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे: भारत-बांग्लादेश के बीच 1965 से बंद वाणिज्यिक रेल सेवा आज से होगी बहाल
Sun, 01 Aug 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:29 AM IST
सार
- पीएम मोदी और शेख हसीना ने पिछले साल 17 दिसंबर ने इस रेल लिंक का किया था उद्घाटन
- दोनों देशों के बीच इस रेल लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं 1965 से बंद थी
विज्ञापन
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं मालगाड़ी के सफर के साथ आज से बहाल होंगी। दोनों देशों के बीच इस रेल लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं 1965 से बंद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पिछले साल 17 दिसंबर ने इस रेल लिंक का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी के बीच पहली वाणिज्यिक सेवा की शुरुआत आज से होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हल्दीबाड़ी से बांग्लादेश के निलफमारी जिले में चिलाहाटी के लिए मालगाड़ी स्टोन चिप्स लेकर रवाना होगी। इस लिंक के अलावा दोनों देशों के बीच पांच ऑपरेशनल रेल मार्ग होंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा से हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 4.5 किलोमीटर है जबकि चिलाहाटी से जीरो प्वाइंट की दूरी करीब 7.5 किलोमीटर है। मई 2015 में रेलवे बोर्ड ने हल्दीबाड़ी स्टेशन और बांग्लादेश सीमा तक नए ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण को मंजूरी दी थी। हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी रेल लिंक 1965 तक संचालन में था। 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते सभी रेलवे लिंक को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन