{"_id":"611bce1f8ebc3e42ba53a8f2","slug":"hal-orders-5375-crore-agreement-with-ge-aviation-for-the-engine-of-fighter-aircraft-tejas","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएल ने दिया ऑर्डर: लड़ाकू विमान तेजस के इंजन के लिए जीई एविएशन से 5375 करोड़ का करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एचएएल ने दिया ऑर्डर: लड़ाकू विमान तेजस के इंजन के लिए जीई एविएशन से 5375 करोड़ का करार
Tue, 17 Aug 2021 08:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:26 PM IST
सार
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. ने स्वदेश में विकसित किए जा रहे हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जीई एविएशन से बड़ा करार किया है।
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : ANI
विस्तार
देश की विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि.(एचएएल) ने अमेरिकी कंपनी जीई एविएशन के साथ मंगलवार को बड़ा करार किया है। यह करार स्वदेश में बनाए जा रहे हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए किया गया है।
विज्ञापन
एचएएल के बंगलुरू स्थित कार्पोरेट कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 71.60 करोड़ डॉलर यानी 5375 करोड़ रुपये के इस करार के तहत जीई एविएशन से 99 एफ404-जीई-आईएन20 इंजन व उनसे संबंधित सेवाओं की खरीदी की जाएगी। इस करार पर मंगलवार को दस्तखत किए गए।
विज्ञापन
HAL has placed an order of USD 716 million (Rs 5375 crores) for 99 F404-GE-IN20 engines and support services with GE Aviation, USA to power the Tejas Light Combat Aircraft. The contract was signed today at HAL Corporate Office in Bengaluru: Hindustan Aeronautics Limited (HAL) pic.twitter.com/CosiTS0YOY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 17, 2021