LCA Mark-1A: एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमान को लेकर आया बड़ा अपडेट; एचएएल को अमेरिका से मिला तीसरा GE-404 इंजन
एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान सौंपेगी। अधिकारियों ने बताया कि एचएएल को हाल ही में अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस से एक जेट इंजन मिल चुका है, जबकि दूसरा इंजन इस महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद है। तेजस में इन्हीं दोनों इंजनों का इस्तेमाल किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अमेरिका से LCA मार्क-1A लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए तीसरा GE-404 इंजन मिल गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, चौथा इंजन इस महीने के अंत तक भारत आने की उम्मीद है।
फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 83 तेजस मार्क-1A विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। लेकिन डिलीवरी में लगातार देरी हो रही थी क्योंकि जीई एयरोस्पेस समय पर इंजन सप्लाई नहीं कर पाया था। एचएएल के प्रवक्ता ने भी इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब तेजस मार्क-1A के लिए तीसरा GE-404 इंजन मिल चुका है। सितंबर के अंत तक एक और इंजन आने वाला है। इंजन सप्लाई चेन में सुधार से तेजस मार्क-1A की डिलीवरी का रास्ता साफ होगा।
समुद्र प्रदक्षिणा नारी शक्ति का प्रतीक : राजनाथ
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पहली बार आयोजित त्रि-सेवा (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) की महिला अधिकारियों की विश्व परिक्रमा समुद्र प्रदक्षिणा को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक समुद्री यात्रा नहीं, बल्कि अनुशासन, इच्छाशक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक है।
ऐतिहासिक यात्रा नौ माह तक चलेगी
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा नौ माह तक चलेगी और लगभग 26,000 समुद्री मील की दूरी तय करेगी। भारतीय सेना का स्वदेशी नौकायन पोत आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार 10 महिला अधिकारी इस मिशन का हिस्सा हैं। इस दौरान दल भूमध्य रेखा को दो बार पार करेगा और तीन महान केप्स लीविन, हॉर्न और गुड होप से गुजरेगा।
कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के हाथों में
अभियान का मार्ग सभी प्रमुख महासागरों और दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक समुद्री क्षेत्रों, जैसे साउदर्न ओशन और ड्रेक पैसेज से होकर गुजरेगा। टीम चार अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों पर भी रुकेगी और मई 2026 में मुंबई लौटेगी। दल की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के हाथों में है। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।