{"_id":"56f6e6154f1c1b5a31f14e34","slug":"haj-committee-gets-highest-applications-from-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज आवेदन में केरल रहा नंबर वन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हज आवेदन में केरल रहा नंबर वन
मोहम्मद सलाम खां/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:12 AM IST
सार
- केरल से सबसे अधिक 76,417 आवेदन, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे पर गुजरात
- आवेदन के मामले में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला यूपी चौथे नंबर पर
विज्ञापन
हज यात्रा
विस्तार
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या बिहार की तुलना में केरल बेशक छोटा राज्य हो लेकिन खाना-ए-काबा की जियारत (हजयात्रा) को वहां के बाशिंदों में जबरदस्त उत्साह है। हजयात्रा के लिए देशभर में केरल से सबसे अधिक आवेदन किए गए।
विज्ञापन
आवेदन करने में महाराष्ट्र दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर रहा। जबकि देश में सबसे कम पंद्रह आवेदन केंद्र शासित राज्य दादर और नगर हवेली से आए। सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला यूपी चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सऊदी अरब हुकूमत से किए गए कोटे के मुताबिक देश से हर साल एक लाख 36 हजार बीस जायरीनों को हज करने का मौका मिलता है। इसमें से एक लाख बीस जायरीन हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज पर जाते हैं। बाकी के छत्तीस हजार जायरीन निजी टूर आपरेटरों के जरिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस बार आवेदन करने में केरल के मुसलमान सबसे आगे रहे हैं। केरल से हज के लिए 76,417 आवेदन आए। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा जहां से पचपन हजार से अधिक आवेदक आए। तीसरे नंबर पर रहे गुजरात से बावन हजार से अधिक फार्म भरे गए। यहां कोटे से पंद्रह गुना अधिक आवेदन आए। दूसरी तरफ बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में कोटे से भी कम आवेदन किए गए। इन राज्यों में कुर्रा डालने की नौबत भी नहीं आई।