{"_id":"5886f4414f1c1ba333cf47d7","slug":"hafiz-saeed-references-china-role-in-terrorism-in-pakistan-apologizes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के मुद्दे पर चीन को घसीटकर फंसा हाफिज, मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के मुद्दे पर चीन को घसीटकर फंसा हाफिज, मांगी माफी
टाम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुआ यूं कि पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बीते रविवार को हाफिज सईद के संगठन जमात (जेयूडी) ने बयान जारी कर कहा था कि पाकिस्तानी सरकार को चीन, रूस और दूसरे देशों द्वारा यहां अंजाम दिए जा रहे आतंकवाद को रोकने के लिए भारत पर दबाव बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
इस बयान के बाद ही हाफ़िज़ के इस बदले रुख पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। हालांकि कुछ ही घंटों में इस गलती को सुधार लिया गया। बाद में जेयूडी अधिकारी अहमद नदीम ने कहा कि बयान में गलती से चीन का उल्लेख पाकिस्तान में आतंकवाद के संदर्भ में कर दिया गया।
विज्ञापन
नदीम के अनुसार, हाफिज ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) को कश्मीर की आजादी से जोड़ना चाहिए और भारत को रोकने के लिए चीन एवं रूस तथा सीपेक में शामिल अन्य देशों पर दवाब बनाना चाहिए, ताकि वे भारत को पाक में आतंकवाद फैलाने से रोकें।
विज्ञापन