{"_id":"5c1979a9bdec22572b7e92ac","slug":"hadia-s-father-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से शादी करने वाली हदिया के पिता भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से शादी करने वाली हदिया के पिता भाजपा में शामिल
Wed, 19 Dec 2018 04:20 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
परिवार की इच्छा के खिलाफ इस्लाम अपना कर मुस्लिम युवक से शादी करने वाली केरल की हदिया के पिता के एम अशोकन वामपंथी दल से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि अशोकन आधिकारिक रूप से रविवार को भाजपा के सदस्य हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार को वायकम में भाजपा द्वारा आयोजित सबरीमाला संरक्षण सम्मेलन में अशोकन और 50 अन्य लोगों ने महासचिव बी गोपालकृष्णन से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
अशोकन ने कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य कई दशकों से भाकपा और एलडीएफ समर्थक थे, लेकिन हदिया मामले में कानूनी लड़ाई के दौरान कटु अनुभव के कारण उससे नाता तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि एलडीएफ सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन