{"_id":"58b4bc564f1c1b965e830f40","slug":"h1b-visa-and-indians-safety-on-s-jaishankar-us-visit-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी दौरे में एच1बी वीजा और भारतीयों की सुरक्षा पर बात करेंगे जयशंकर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी दौरे में एच1बी वीजा और भारतीयों की सुरक्षा पर बात करेंगे जयशंकर
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 06:58 AM IST
विज्ञापन
विदेश सचिव एस. जयशंकर
- फोटो : file photo
विदेश सचिव एस जयशंकर के मंगलवार से शुरू हो रहे अमेरिकी दौरे पर एच1बी वीजा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक जयशंकर ट्रंप प्रशासन से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों के आपसी हितों पर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय इंजीनियर की हत्या के महज चंद दिनों बाद जयशंकर की चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा शुरू हो रही है। भारतीयों की सुरक्षा को पुरजोर तरीके से अमेरिका के सामने उठाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका के कंसास शहर में भीड़भाड़ वाले बार में भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन की वीजा नीति के संभावित प्रतिकूल प्रभाव पर भी भारत चिंतित है।
विज्ञापन