{"_id":"5a598caa4f1c1bf3408b4822","slug":"gutkha-scam-income-tax-gets-big-proof-from-shashikala-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा घोटाले में आयकर विभाग को शशिकला के कमरे से मिला बड़ा सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुटखा घोटाले में आयकर विभाग को शशिकला के कमरे से मिला बड़ा सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में गुटखा घोटाले से जुड़ा एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। आयकर विभाग को अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के कमरे से मामले से जुड़ी एक गोपनीय चिट्ठी बरामद हुई है। आयकर विभाग ने मद्रास हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आयकर विभाग को ये चिट्ठी जयललिता के पोएस गार्डन स्थित घर में शशिकला के कमरे से बरामद हुई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के प्रधान निदेशक सुशी बाबू वर्गीस ने एक हलफनामे में ये बात कहीं हैं। आयकर विभाग ने इस घोटाले की सीबीआई जांच पर द्रमुक विधायक जे. औरंगजेबन की जनहित याचिका का पक्ष रखा। इस याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार के अधिकारी प्रतिबंधित गुटखा उत्पाद की ब्रिक्री में मदद करते रहे यानी घोटाले में शामिल रहे।
विज्ञापन
याचिका में सीबीआई पर विश्वास जताया गया है और मामले की जांच के लिए ये याचिकाकर्ता की पहली प्राथमिकता है। आयकर विभाग ने इससे पहले 11 अगस्त, 2016 को तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्य सचिव और तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
हलफनामे के मुताबिक 17 नवंबर 2017 को आयकर विभाग ने वेदा निलयम में शशिकला के कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान विभाग को सीक्रेट लेटर की एक फोटोकॉपी मिली है जिसमें तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद इसे उस समय सीएम जयललिता को भी भेजा गया था।